दसूहा के आर्मी कैंप में धमाका होने से 8-10 के करीब जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दसूहा के नजदीक ऊच्ची बस्सी स्थित आर्मी कैंप में असला चैक करने के लिए टीम आई हुई थी। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 8 से 10 सेना के जवान घायल हो गए। इसमें से गंभीर घायलों को दसूहा तथा जालंधर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अभी कैंप से किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।